Bhu Naksha UP 2023: भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन कैसे देखें, डाउनलोड कैसे करें

up bhu naksha kaise dekhe

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए यूपी भू नक्शा (UP Bhu Naksha) पोर्टल का शुभारंभ किया है, इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिये आप अपनी ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह पर देख पाएंगे।

यूपी भू नक्शा पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य राज्य में जमीन संबंधी सभी गतिविधियों को कम्प्यूटरीकृत करना है और ज़मीन की सटीक जानकारी लोगो तक आसानी से पहुंचाना है।

इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि उत्तर प्रदेश के किसी भी ज़िले में अपनी ज़मीन का भू नक्शा कैसे खोजा जाये और उसकी प्रमाणित प्रति ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें। कृपया, इस पोस्ट को अंत तक पढ़े और भू नक्शा यूपी पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Overview: Uttar Pradesh BhuNaksha Online Portal

पोर्टल का नामयूपी भू नक्शा ऑनलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश
संबधित विभागभूमि रिकॉर्ड विभाग उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upbhunaksha.gov.in/
Toll Free Number0522-2217145
Email IDbhulekh-up@gov.in

उत्तर प्रदेश भू-नक्शा के लाभ (Benefits of Uttar Pradesh Bhu Naksha)

  • अब उत्तर प्रदेश के निवासी खसरा, खतौनी, भूलेख, गाटा संख्या और भू-नक्शा (land map) सहित जमीन से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह पर देख पाएंगे।
  • भू-नक्शा की मदद से आप अपनी जमीन के क्षेत्रफल को जान सकते हैं। इससे जमीन के सही आकार की जानकारी प्राप्त होगी और यह भी पता चल पाएगा कि आपके जमीन के आस पास किस प्रकार की भूमि उपलब्ध है। उदाहरण: कृषि योग्य भूमि, बंजर भूमि, रेलवे, स्थल, सड़क इत्यादि।
  • आपको भूमि/खेत से संबंधित कागज़ी कार्रवाई के लिए तहसील कार्यालय या पटवारी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
  • उत्तर प्रदेश भू-नक्शा पोर्टल ऑनलाइन हो जाने से राज्य के नागरिकों का पैसा और समय दोनों बचेगा।
  • आप घर बैठे सिर्फ अपने मोबाइल और लैपटॉप की मदद से भू-नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल के आने से ज़मीन संबंधित धोखाधड़ी और कालाबाज़ारी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा (UP Bhu Naksha) ऑनलाइन कैसे देखें?

भू नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

  • उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ब्राउज़र ओपन करे।
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट (https://upbhunaksha.gov.in) पर जाएँ।
  • आपके सामने भू नक्शा यूपी (BhuNaksha UP) का होमपेज खुलेगा।
  • अब आपको स्क्रीन के बाईं तरफ एक बॉक्स दिखाई देगा। इसमें बॉक्स में आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और गांव का चुनाव करना होगा।

bhunaksha uttar pradesh

  • इसके बाद आपको स्क्रीन के दायीं तरफ एक नक्शा दिखाई देगा। आपको इस नक़्शे में अपनी जमीन का खसरा नंबर ढूंढ कर उस एरिया पर क्लिक करना है। (उदहारण के लिए अगर आपकी भूमि का खसरा नंबर 93 है तो मैप पर उस नंबर पर क्लिक करे)

bhunaksha up check online

  • अगर आपको नक्शा में खसरा नंबर खोजने में दिक्कत आ रही है, तो ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स का उपयोग करें।
  • जैसे ही आप नक़्शे में खसरा नंबर का चयन करेंगे, आपको उस जमीन (प्लॉट) से जुड़ी सभी जानकारियां आपके सामने दिख जाएगी जैसे कि खातेदार का नाम, ज़मीन का क्षेत्रफल, खाता संख्या इत्यादि।

up bhu naksha dekhen

  • अगर आपको इस नक़्शे का PDF डाउनलोड करना है, तो बाईं तरफ मौजूद “Map Report” के विकल्प पर क्लिक करें। आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

up bhu naksha pdf download

  • इस पेज पर आपको स्क्रीन के बाईं तरफ “Captcha code” भरना है और “Show Report PDF” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने भू नक्शा शजरा दिखाई देगा, इसे अब आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।

(नोट: यदि आपको ऑनलाइन भू नक्शा में अपना गांव या तहसील नहीं दिख रही है, तो आप अपने क्षेत्र के पटवारी कार्यालय से संपर्क करें।)

उत्तर प्रदेश भू नक्शा में भूमि के प्रकार क्या-क्या है?

उत्तर प्रदेश लैंड मैप में दर्शाए जाने वाली जमीन के निम्न प्रकार है:

  • कृषि योग्य भूमि।
  • अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि
  • अन्य कारणों से भूमि अकृषित हो।
  • अकृषिक भूमि जैसे- जलमग्र जमीन।
  • ऐसी भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो।
  • असंक्रमणीय भूमि जो भूमिधरों के अधिकार में हो।
  • अकृषिक भूमि उदा. – भवन,रेलवे,सड़क, स्थल, एवं भूमि आदि जो कृषि योग्य नहीं है।
  • कब्रिस्तान, शमशान आदि को छोड़कर जो खाताधारक की भूमि आबादी में हो।

BhuNaksha UP Contact Details

यदि आपको भू नक्शा उत्तर प्रदेश वेबसाइट से संबंधित कोई परेशानी है या फिर कोई सुझाव तो आप निचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।

  • Toll Free Number: 0522-2217145
  • Email ID: bhulekh-up@gov.in

UP Bhu Naksha District Wise List

हम यहाँ आपको उत्तर प्रदेश के उन जिलों की लिस्ट देने जा रहे हैं, जहाँ भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है।

जिले का नाम जिले का नाम
Agra (आगरा)Ayodhya (अयोध्या)
Azamgarh (आजमगढ़)Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)
Aligarh (अलीगढ़)Amethi (अमेठी)
Amroha (अमरोहा)Baghpat (बागपत)
Bara Banki (बाराबंकी)Ballia (बलिया)
Bahraich (बहराइच)Bareilly (बरेली)
Banda (बाँदा)Bulandshahar (बुलंदशहर)
Balrampur (बलरामपुर)Basti (बस्ती)
Chitrakoot (चित्रकूट)Chandauli (चंदौली)
Deoria (देवरिया)Etawah (इटावा)
Etah (एटा)Firozabad (फ़िरोजाबाद)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Fatehpur (फतेहपुर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Gorakhpur (गोरखपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Gonda  (गोंडा
Hapur (हापुड़)Hathras (हाथरस)
Jalaun (जालौन)Jaunpur (जौनपुर)
Jhansi (झाँसी)Unnao (उन्नाव)
Varanasi (वाराणसी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Kanpur Dehat (कानपुर देहात)Kannauj (कन्नौज)
Kaushambi (कौशाम्बी)Kushinagar (कुशीनगर)
Kasganj (कासगंज)Kheri (खेरी)
Lucknow (लखनऊ)Lalitpur (ललितपुर)
Moradabad (मुरादाबाद)Mahrajganj (महाराजगंज)
Mahoba (महोबा)Meerut (मेरठ)
Mirzapur (मिर्ज़ापुर)Mainpuri (मैनपुरी)
Mathura (मथुरा)Mau (मऊ)
Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)Prayagraj (प्रयागराज)
Pilibhit (पीलीभीत)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Rampur (रामपुर)Rae Bareli (रायबरेली)
Saharanpur (सहारनपुर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Sambhal (सम्भल)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Saharanpur (सहारनपुर)Sitapur (सीतापुर)
Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)Shrawasti (श्रावस्ती)
Sonbhadra (सोनभद्र)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Shamli (शामली)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)

Related Posts: