UP Ganna Parchi Calendar 2023: यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें @Caneup.in

UP Ganna Parchi Calendar

UP Ganna Parchi Calendar Kaise Dekhe: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के गन्ना किसानों के लिए यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर जारी कर दिया है। यदि आपको यूपी गन्ना पर्ची देखना है तो इसके लिए आप चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस आर्टिकल के जरिये हम आपको उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची, चीनी मिल व गन्ना भुगतान आदि से जुड़ी जानकारियों को विस्तार से बताने जा रहे हैं।

UP Ganna Parchi Calendar Highlights

आर्टिकलयूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर
राज्यउत्तर प्रदेश
विभागचीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
उद्देश्ययूपी गन्ना पर्ची से जुड़ी सभी जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइटcaneup.in
टोल फ्री नंबर1800-121-3203
होमपेजयहाँ क्लिक करें

UP Ganna Parchi Calendar 2023

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को पिछले कई सालों से फसल का समय पर भुगतान नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ा है। इस कारणप्रदेश में रहने वाले छोटे और मध्यवर्गीय किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, कई बार तो भुगतान की आस में किसान खुदखुशी तक कर लेते हैं।

गन्ना किसानों के लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए यूपी सरकार ने एक बड़ी पहल की है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गन्ना किसानों के लिए चीनी मिल व भुगतान से संबंधित जानकारी हासिल करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। जिसकी मदद से प्रदेश में रहने वाले 50 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जायेगा। इस आधिकारिक वेबसाइट (canup.in) की मदद से किसान घर बैठे गन्ना भुगतान संबंधी विवरण को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस आधिकारिक पोर्टल पर गन्ना पर्ची कैलेंडर के अलावा और भी बहुत सारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है, जो निम्नलिखित है: सर्वे डेटा, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष का गन्ना तौल, SMS Log इत्यादि।

साथ ही में यदि आपको गन्ना भुगतान से जुड़ी कोई समस्या है तो आप इस वेबसाइट पर अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

Also Read: UP Ration Card List 2023: यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें

UP Ganna Parchi Calendar के लाभ

यूपी के गन्ना किसानों को Cane UP वेबसाइट के जरिये कौन-कौन से लाभ मिलते हैं उसके बारे में हमने नीचे के खंड में विस्तार से जानकारी दी है।

  • प्रदेश के सभी किसान यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • Cane UP पोर्टल के माध्यम से किसान गन्ना खरीद और भुगतान से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य में रहने वाले 50 लाख से अधिक किसानों को पोर्टल के ज़रिये लाभ दिया जायेगा।
  • यूपी के किसान गन्ना बेचने से जुड़ी सभी जानकारियों जैसे सर्वे डेटा, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष का गन्ना तौल, SMS Log हासिल कर पाएंगे।
  • ऑनलाइन पोर्टल के आ जाने से बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और कालाबाजारी कम होगी।
  • उत्तर प्रदेश के सभी चीनी मिल (शुगर मिल) की जानकारी UP Ganna Parchi Calendar Portal पर मिल जाएगी।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर चेक करने के लिए पात्रता

  • यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर सिर्फ उत्तर प्रदेश के किसान देख सकते हैं।
  • Cane UP पोर्टल और e-GANNA मोबाइल ऐप पर सिर्फ उत्तर प्रदेश के किसानों की जानकारी दर्ज रहती है।
  • उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाई पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Also Read: UPPCL: उत्तर प्रदेश बिजली बिल कैसे चेक करें?

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें (UP Ganna Parchi Calendar Kaise Dekhe)

ऐसे किसान जो UP Ganna Parchi Calendar अपने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से देखना चाहते हैं, वो नीचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें:

  • सर्वप्रथम गन्ना किसान चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट (caneup.in) पर जाएँ।
  • होमपेज पर “किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे” के विकल्प पर क्लिक करें।

cane up in

  • अगले पेज पर डाटा देखने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करें फिर “View” के बटन पर क्लिक कर दें।

Uttar Pradesh Ganna Parchi Calendar

  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ पर अपना UGC कोड दर्ज करके “View” के बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आपको UGC कोड पता नहीं, तो अपना जिला ,फैक्ट्री, गांव और उत्पादक (Grower) का नाम सेलेक्ट करें।

ganna parchi calendar

  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमे आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, प्लाटवार गन्ना सर्वेक्षण का विवरण इत्यादि देख पाएंगे।
  • इसी पेज पर “प्री कैलेंडर” के बटन पर क्लिक करें।

ganna parchi check

  • आपके सामने गन्ना सर्वेक्षण/उत्पादन /सट्टा पर्ची एवं प्री कैलेंडर/कच्चा कैलेंडर का विवरण प्रदर्शित किया जायेगा।

UP Ganna Parchi Calendar Online Check

  • इस प्रकार आप यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर को देख सकते हैं।

E-Ganna App डाउनलोड

  • E-Ganna App डाउनलोड करने हेतु अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • सर्च बॉक्स में “E Ganna App” डालकर सर्च करें।
  • आपके सामने जो पहला एप्लीकेशन दिखेगा उसे इनस्टॉल करें।
  • अपना UGC कोड दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आप यूपी गन्ना पर्ची से संबंधित जानकारी अपने मोबाइल पर चेक कर सकते हैं।

Also Read: Bhulekh UP: यूपी भूलेख खसरा खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे निकाले?

गन्ना पर्ची कैलेंडर हेल्पलाइन नंबर

गन्ना किसान भाइयों की सहायता के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नम्बर: 1800-121-3203