WhatsApp Channel Join Now

Gap Certificate: गैप सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं, जानिए पूरी जानकारी

Gap Certificate

Gap Certificate Online Apply: जब कोई स्टूडेंट किसी कारणवश अपनी पढाई बीच में छोड़ देता है, तो ऐसी स्थिति में उसके एजुकेशन पीरिएड में गैप आ जाता है, और जब वह स्टूडेंट दोबारा फिर से अपनी पढाई पूरी करना चाहता है तो उसे गैप सर्टिफिकेट की जरुरत पड़ती है।

किसी भी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए गैप सर्टिफिकेट की जरूरत हर जगह पड़ती है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र है, इसमें उम्मीदवार की शिक्षा अवधि में अंतराल का पूरा विवरण अंकित होता है, ताकि स्कूल, कॉलेज और संस्थान को पता चल सके कि एजुकेशन में गैप का मुख्य कारण क्या था।

अगर आपने भी किसी कारण से अपनी पढाई में ईयर गैप लिया है और अपना गैप सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको गैप सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे, इसके साथ ही आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। चलिए, पूरी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

गैप सर्टिफिकेट क्या होता है?

गैप सर्टिफिकेट एक non-Judicial पेपर पर लिखा गया स्व-घोषणा दस्तावेज है, जिसमें व्यक्ति की शिक्षा में आये हुए अंतराल का कारण बताया जाता है। इसे गैप ईयर सर्टिफिकेट या गैप एफिडेविट के नाम से भी जाना जाता है। जब कोई स्टूडेंट आर्थिक समस्या या किसी अन्य कारण से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देता है और कुछ वर्षो के बाद फिर से अपनी पढ़ाई शुरू करना चाहता है तो उसे गैप सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है। इस सर्टिफिकेट में इस बात की पूरी जानकारी होती है कि छात्र ने पढ़ाई में गैप क्यों लिया है।

यह सर्टिफिकेट आप किसी भी वकील या रजिस्ट्रार से स्टांप पेपर पर 100 रुपये या 200 रुपये देकर बनवा सकते हैं। आप चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भी गैप सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

गैप सर्टिफिकेट बनवाने के कारण

वैसे तो Gap Certificate बनवाने के कई कारण हो सकते हैं, मगर लोग मुख्यतः जिन कारणों से पढ़ाई में गैप लेते हैं वो कुछ इस प्रकार है:

  • कई स्टूडेंट आर्थिक समस्या के कारण शिक्षा में गैप लेते हैं।
  • कई बार फैमिली इमरजेंसी के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है।
  • कई लोग नई जॉब मिल जाने के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण गैप ईयर सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है।
  • कई बार हेल्थ इमरजेंसी के कारण पढ़ाई से गैप लेना पड़ता है।
  • बहुत से लोग इसलिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं क्योंकि उनकी शादी हो जाती है।
  • कई बार छात्र बिजनेस शुरू करने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से उन्हें गैप सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है।

गैप सर्टिफिकेट में उल्लिखित विवरण

गैप सर्टिफिकेट में निम्नलिखित जानकारियां मौजूद होती है, जो की आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • जन्मतिथि
  • स्थायी पता
  • नवीनतम शैक्षणिक योग्यता
  • संस्थान या यूनिवर्सिटी का नाम (जहाँ से उम्मीदवार ने एजुकेशन प्राप्त की है)
  • वह तिथि जब से उम्मीदवार ने शिक्षा में गैप लिया है।
  • एजुकेशन गैप लेने का कारण
  • उस स्कूल या विश्वविद्यालय का नाम जहां उम्मीदवार अब प्रवेश लेना चाहता है।
  • आवेदन करने की तारीख
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • वकील के हस्ताक्षर

गैप सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • स्कूल की मार्कशीट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • डिग्री का प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • स्टाम्प पेपर

ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

यदि आपकी पढ़ाई में गैप आ गया है और आप गैप सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। गैप सर्टिफिकेट को ऑफलाइन बनवाने के लिए आपको एक मान्यता प्राप्त उपयुक्त स्टांप पेपर की आवश्यकता होगी, जिसे आप किसी भी कोर्ट या रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर 50 से 100 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। स्टाम्प पेपर लेने के बाद आपको इसमें टाइपराइटर से टाइपिंग करवानी होगी और और शिक्षा अंतराल का कारण संक्षेप में बताना होगा। इसके बाद आपको स्टाम्प पेपर को किसी प्रमाणित वकील से नोटरीकृत कराना होगा। इस प्रकार आप गैप सर्टिफिकेट ऑफलाइन बनवा सकते हैं।

आप नीचे दिए गए चित्र में गैप सर्टिफिकेट का फॉर्मेट देख सकते हैं:

gap certificate format

ऑनलाइन गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाए?

  • ऑनलाइन गैप सर्टिफिकेट बनाने के लिए www.edrafter.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको गैप सर्टिफिकेट का फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यान से भरें। जैसे कि कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि, एजुकेशन डिटेल्स इत्यादि।
  • फॉर्म भरने के बाद Add to Cart के ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा।
  • पेमेंट का भुगतान करने के बाद आपकी गैप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • गैप सर्टिफिकेट बन जाने के बाद यह आपके पते पर डाक के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

FAQs:

Q. गैप सर्टिफिकेट बनाने में कितने दिन लगते हैं?
Ans. आमतौर पर GAP सर्टिफिकेट बनाने में 2 से 3 दिन का समय लगता है। आप शैक्षणिक संस्थानों या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से इस सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं।

Q. 12वीं के बाद गैप सर्टिफिकेट कैसे मिल सकता है?
Ans. अगर 12वीं के बाद आपकी पढ़ाई में कुछ सालों का गैप है तो आपको किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए गैप सर्टिफिकेट जमा करना होगा। यह प्रमाणपत्र आप किसी भी वकील, नोटरी, उप-रजिस्ट्रार कार्यालय या जिला अदालत आदि से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गैर-न्यायिक स्टांप पेपर लेना होगा और उसमें एजुकेशन गैप का कारण बताना होगा। इसके बाद आप संबंधित न्यायिक अधिकारी या वकील से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर गैप सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

Q. गैप सर्टिफिकेट के लिए कितने पैसे लगते हैं?
Ans. गैप सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको 100 रू से लेकर 200 रु का स्टाम्प पेपर खरीदना होता है। इसे बनवाने के लिए आप किसी वकील या न्यायिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: