जन आधार कार्ड 2.0 में बैंक खाता कैसे जोड़े 2023?

Jan Aadhar Card me Bank Account Kaise Jode

क्या आप जन आधार में बैंक अकाउंट जोड़ना या अपडेट करना चाहते हैं, मगर नहीं जानते की इसे कैसे करें? चिंता की कोई बात नहीं है, इस आर्टिकल में हम आपको जन आधार में बैंक अकाउंट कैसे जोड़े इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

भारत में सभी राज्य सरकारें अपनी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने स्तर पर अलग-अलग प्रयास करती हैं। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक आसानी से पहुंच सके।

ऐसी ही एक व्यवस्था का नाम है ‘जन आधार कार्ड’, जिसका परिचालन राजस्थान सरकार के द्वारा किया जाता है। इस कार्ड को परिवार के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है, जिसमें उस परिवार के सभी सदस्य शामिल होते हैं। इसके साथ ही इस कार्ड में उनका मोबाइल नंबर, पता और बैंक विवरण भी जुड़ा होता है।

जन आधार कार्ड के जरिए आप राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं और स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इन सेवाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए, आपको अपने बैंक खाते को अपने जन आधार कार्ड से लिंक करना होगा। ताकि, राज्य सरकार द्वारा भेजी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे आपके बैंक खाते में स्थानांतरित हो जाए।

यदि आप भी अपने बैंक अकाउंट को जन आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं, मगर यह नहीं जानते कि कैसे करें, तो आप सही जगह पर आए हैं। हम इस आर्टिकल में आपको जन आधार में बैंक खाता ऑनलाइन कैसे जोड़े, इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Overview: Jan Aadhar Me Bank Account Kaise Jode

आर्टिकल का नामजन आधार कार्ड में बैंक खाता कैसे जोड़े
वर्ष2023
राज्यराजस्थान
उद्देश्यजन आधार में बैंक अकाउंट लिंक/अपडेट करना
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsso.rajasthan.gov.in

जन आधार कार्ड में बैंक खाता कैसे जोड़े?

जन आधार में बैंक खाता अपडेट करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले Jan Aadhaar Portal 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट (sso.rajasthan.gov.in) को ओपन करें।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज कर वेबसाइट में लॉगिन करें।
  • अगले पेज पर आपके सामने कई सारी सर्विसेज का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहाँ JAN AADHAAR के ऑप्शन पर क्लिक करें।

jan aadhaar update process

  • इसके बाद Enrollment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर जन आधार से जुड़ी कई सर्विसेज दिखाई देगी, यहाँ पर Citizen Editing के ऑप्शन पर क्लिक करें।

jan aadhar card update

  • अगले पेज पर आपको रसीद संख्या दिखाई देगी, “खोजें” के बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ें।

jan aadhar slip

  • नए पेज eKYC करने के लिए 2 ऑप्शन दिखाई देंगे – E-KYC AADHAAR और E-KYC Jan Aadhaar
  • परिवार के जिस सदस्य का बैंक अकाउंट जोड़ना है उसको सेलेक्ट करें और E-KYC Jan Aadhaar के बटन पर क्लिक कर दें।

jan aadhar ekyc

  • आपके जन आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी प्राप्त होगा, उसे निर्धारित बॉक्स में दर्ज कर Verify के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अगले पेज पर परिवार के मुखिया की डिटेल्स दिखाई देगी, यदि आपको मुखिया की बैंक डिटेल्स चेंज करनी है तो यहाँ से करें
  • अगर परिवार के किसी दूसरे सदस्य का बैंक खाता जोड़ना है तो नीचे ‘अन्य सदस्य विवरण’ के सेक्शन पर जाएँ और उस सदस्य के नाम का चयन करें।
  • आपके सामने चयनित सदस्य की प्रोफाइल ओपन हो जाएगी।
  • नया बैंक खाता जन आधार से जोड़ने के लिए दिए गए बॉक्स में बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज करें। (जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है)
  • इसके बाद बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सब कुछ भर लेने के बाद ‘वेरिफिकेशन के लिए भेजें’ के बटन पर क्लिक कर दें।

jan aadhar me bank account kaise jode

  • क्लिक करते ही आपके जन आधार कार्ड को वेरिफिकेशन के लिए भेज दिया जायेगा।
  • अंत में आपके सामने रसीद आ जाएगी, आप चाहे तो इस रसीद का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
  • अगले 5 से 7 दिनों के अंदर आपका जन आधार कार्ड अपडेट कर दिया जायेगा।
  • तो दोस्तों कुछ इस प्रकार आप जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं।

ई मित्र के जरिये जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट कैसे जोड़े?

यदि आपको ऑनलाइन तरीके से जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट जोड़ने में दिक्कत आ रही है, या आप तकनीकी रूप से इतने सक्षम नहीं है कि खुद से अपडेट कर सकें। तो चिंता की कोई बात नहीं है, आप ई मित्र (Emitra) के जरिये भी यह काम कर करवा सकते हैं। हालांकि, ई मित्र से जन आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रूपए का शुल्क देना पड़ेगा।

सबसे पहले अपने नजदीकी ई मित्र या जन सेवा केंद्र पर जाएं। अपने साथ जन आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, जन आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर ले जाना न भूलें। ई मित्र संचालक को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएं। सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद ऑपरेटर आपके बैंक खाते को आपके जन आधार कार्ड से लिंक कर देगा। आपका जन आधार कार्ड लगभग 5 से 7 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगा।

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. जन आधार में बैंक अकाउंट कैसे अपडेट करें?
Ans. अपने जन आधार कार्ड में बैंक खाता अपडेट करने के लिए राजस्थान एसएसओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर लॉगइन करें, फिर Jan Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Citizen Editing के विकल्प पर जाकर अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट करें।

Q. जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट कितने दिनों में अपडेट होता है?
Ans. जन आधार में बैंक अकाउंट अपडेट होने में 5 से 7 दिनों का समय लग सकता है।

Q. क्या ई मित्र के द्वारा जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं?
Ans. जी हाँ, यदि आप ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करने में सक्षम नहीं है। तो आप अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट को जोड़ सकते हैं।

Q. ई मित्र से जन आधार कार्ड अपडेट करने में कितना पैसा लगेगा?
Ans. अगर आप ई मित्र केंद्र पर जाकर जन आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो इसमें 50 रुपये से 100 रुपये तक का खर्च आ सकता है।


ये भी पढ़ें: