WhatsApp Channel Join Now

MP Bhulekh: मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देखें?

MP bhulekh khasra khatauni

Khasra Khatauni MP: हमारे देश में लगभग हर सेवा का डिजिटलीकरण हो रहा है, जिससे लोगों का काम आसानी से और कम समय में हो सके। इस डिजिटलीकरण की दौड़ में मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में भूमि संबंधी कार्यो के निपटान के लिए एमपी भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh) की शुरुआत की है। यह वेबसाइट मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा संचालित की जाती है। इस पोर्टल की मदद से मध्य प्रदेश के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित विवरण को चुटकियों में ऑनलाइन देख सकते हैं।

यदि आपको भी एमपी भूलेख खसरा खतौनी की नक़ल नाम अनुसार (MP Bhulekh Khasra Khatauni) देखना है, तो आप सही जगह पर आये हैं। इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नक़ल कैसे निकाले, इसके बारे में विस्तार से वर्णन करने जा रहे हैं।

कृपया, इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और पूरी प्रक्रिया को जाने।

एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल

आपको चाहे जमीन की रजिस्ट्री करनी हो, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, खसरा-खतौनी की ज़रूरत हर जगह पड़ती है।

कुछ साल पहले तक इन कागजातों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को तहसील या फिर पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार तो इतनी भागदौड़ के बाद भी दस्तावेज नहीं मिल पाते थे। जिस कारण से आम लोगों को बहुत परेशानी पेश आती थी और उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता था।

इन सभी समस्याओं के निपटान हेतु मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा भू-अभिलेख मध्य प्रदेश (MP Bhu abhilekh) की वेबसाइट को लांच किया गया है। जिसका प्रयोग करके प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन संबंधी विवरण को आसानी से देख सकते हैं।

अब राज्य के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल और कंप्यूटर की सहायता से भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे उनके पैसे और समय की बचत होगी और भागदौड़ से राहत मिलेगी।

एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल के लाभ

  • मध्य प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।
  • भूमि मालिक घर बैठे ही अपनी जमीन की खसरा खतौनी नक़ल देख सकते हैं।
  • आपकी जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड एमपी भूलेख पोर्टल पर सुरक्षित रूप से मौजूद है।
  • आपको खेत या जमीन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए किसी सरकारी विभाग में नहीं जाना होगा।
  • एमपी भूलेख पोर्टल के जरिये नागरिकों के समय और पैसे की बचत होगी।
  • भूमि संबंधी विवादों से लोगों को छुटकारा मिलेगा
  • प्रॉपर्टी लेनदेन में पारदर्शिता आएगी।
  • ऑनलाइन पोर्टल के आने से पटवारी और तहसीलदार कार्यालयों में भ्रष्टाचार कम होगा।

MP Bhulekh पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?

एमपी भूलेख की वेबसाइट पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध है।

  • जमीन के रिकॉर्ड
  • भूमि के रिकॉर्ड की प्रमाणित कॉपी (खसरा, खतौनी, भू नक्शा)
  • रिपोर्ट रूम से स्कैन की गई रिपोर्ट्स की सर्टिफाइड कॉपी
  • रेवेन्यू कोर्ट के ऑर्डर की प्रमाणित प्रतिलिपि
  • लैंड रेवेन्यू की पेमेंट
  • जमीन पर बेल का ब्योरा
  • जमीन गिरवी की जानकारी
  • भूमि के इस्तेमाल की डायवर्सन एप्लिकेशन
  • जमीन पर दीवानी अदालत में लंबित मामले

MP Bhulekh खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देखें?

MP Bhulekh खसरा खतौनी रिकॉर्ड देखने के लिए इन निर्देशों का पालन करें.

  • मध्य प्रदेश खसरा खतौनी रिकॉर्ड चेक करने के लिए एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इस आधिकारिक वेबसाइट का लिंक है- https://mpbhulekh.gov.in/
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा। जिसमें कई प्रकार की सर्विस का विकल्प दिखेगा।

bhulekh mp

  • आपको “भू-अभिलेख” के विकल्प पर क्लिक करना है।

Khasra Khatauni MP

  • अब आपके सामने के एक पेज खुलेगा, जिसमें सवाल पूछा जाएगा “क्या आप भू-अभिलेख में खसरा, खोजना चाहते हैं” – आपको “Yes” के बटन पर क्लिक करना है।

mp bhulekh

  • अब अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करें।
  • फिर उसके नीचे आपको तीन विकल्प मिलेंगे: भू-स्वामी, खसरा संख्या और प्लॉट संख्या
  • यदि आप नाम के अनुसार खसरा खतौनी देखना चाहते हैं तो “भू-स्वामी” के विकल्प पर क्लिक करें और भू-स्वामी (Landowner) के नाम का चुनाव करें।
  • भू-स्वामी के नाम का चयन करने के बाद आपको अपनी “ब्लॉक संख्या” यानि खसरा/प्लॉट संख्या का चयन करना है।
  • फिर कैप्चा कोड दर्ज करके “विवरण देखें” के बटन पर क्लिक करें।

khasra khatauni mp

  • आपके सामने भूखंड से संबंधित जानकारी – (खतौनी) प्रदर्शित की जाएगी।
  • अब खसरा की प्रतिलिपि देखने के लिए “भू-भाग का विवरण” पर जाएँ और “खसरा देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।

mp bhu abhilekh

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने खसरा की भू-अभिलेख प्रतिलिपि आ जाएगी। हालांकि, यह ध्यान में रखें की यह प्रतिलिपि बस जानकारी के लिए है इसका उपयोग आप आधिकारिक तौर पर नहीं कर सकते हैं।

bhu abhilekh madhya pradesh

Khasra Khatauni MP – डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि कैसे निकाले?

यदि आपको किसी सरकारी काम के लिए खसरा की प्रतिलिपि चाहिए तो आप इस प्रक्रिया का अनुसरण कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी खसरा खतौनी की डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि (Copy of Land Records) निकालने के लिए आपको MP Bhulekh की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही में प्रतिलिपि निकालने के लिए एक निश्चित शुल्क भी अदा करना पड़ेगा।

Step 1: रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें

डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि निकलने के लिए वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें। फिर उसके बाद Usename और Password दर्ज कर MP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन करें

Step 2: भू अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड

वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद आपको भूमि से जुड़ी कई सारी सेवाएं दिखेगी। आपको यहाँ “भू अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करना है।

khasra nakal mp

Step 3: खसरा विवरण दर्ज करें

इसके बाद आपको अपना खसरा विवरण दर्ज करना है। इसके लिए आप भू भाग यूनिक आईडी और ULPIN संख्या का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आपके पास यह उपलब्ध नहीं हैं तो जिला, तहसील और गांव का चयन करें और “विवरण देखें” के विकल्प पर क्लिक कर दें।

khasra khatauni mp

Step 4: भू-अभिलेख प्रकार का चयन करें

अब आपके समक्ष भू स्वामी और खसरा का वास्तविक विवरण दिखाई देगा। अब “अभिलेख प्रकार” के विकल्प पर जाकर जिस प्रतिलिपि को निकलना है उसका चयन करें। जैसे की खतौनी की प्रतिलिपि, खसरा की प्रतिलिपि, खातावार खसरा की प्रतिलिपि और नक्शा की प्रतिलिपि। साथ ही में वर्ष का चयन भी करें।

चयन करने के बाद “प्रतिलिपि शुल्क” के बटन पर क्लिक कर दें।

bhuabhilekh mp nakal

Step 5: शुल्क का भुगतान करें

अंत में आपको खसरा की प्रतिलिपि निकलने के लिए एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। उसके बाद आप खसरा की डिजिटल हस्ताक्षरित नक़ल डाउनलोड कर पाएंगे।

khasra khatoni pratilipi

MP Bhulekh Helpline

यदि आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़े कोई सवाल है तो आप MP Bhulekh को इन विकल्पों द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

आयुक्त भू-अभिलेख
मोती महल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश – 474007

  • टोल फ्री नंबर – 18002336763, 07554000340
  • ई मेल आईडी – clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in