MP E Uparjan Online Registration: भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए बहुत सारी हितकारी योजनाएं चलायी जा रही है, ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके और उन्हें अपनी फसल का सही दाम मिल पाए। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी ई उपार्जन पोर्टल की शुरुआत की है। ई उपार्जन एक ऑनलाइन पोर्टल है और इसमें पंजीयन की प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।
इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान अपने रबी और खरीफ की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं और अच्छे पैसे बना सकते है। मगर इसका लाभ लेने के लिए किसान को MP E Uparjan पोर्टल पर पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।
हम इस आर्टिकल में एमपी ई उपार्जन पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारियों को आपके साथ साझा करेंगे, और यह भी बताएँगे कि आप कैसे घर बैठे अपने मोबाइल से ई उपार्जन में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
MP E Uparjan 2023 Overview
योजना का नाम | एमपी ई उपार्जन (MP e Uparjan Registration) |
शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
राज्य | मध्य प्रदेश |
उद्देश्य | किसान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://mpeuparjan.nic.in/ |
MP E Uparjan 2023-24
मध्य प्रदेश के सभी किसान जो अपनी रबी और खरीफ की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर सरकार को बेचना चाहते है, वो अपना रजिस्ट्रेशन एमपी ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। किसान भाई अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार को बेच सकते हैं, ताकि उनको अपनी फसल का वाजिब दाम मिल पाए।
ऐसा नहीं है की यह प्रक्रिया इस साल ऑनलाइन हुई है, यह पीछे साल ही शुरू कर दिया गया था। पहले कृषि उपज मंडी के माध्यम से किसानों का एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण होता था जिसमे कई किसान अनुपस्थित रहते थे, इस कारण बहुत सारे किसान भाई इस पोर्टल का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। मगर अब यह प्रक्रिया सभी के लिए ऑनलाइन कर दी गयी है और जो भी किसान मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो घर बैठे ही कर सकते है।
MP Gehu Panjiyan 2023 की प्रक्रिया शुरू हुई
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए गेहूं पंजीयन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो भी किसान अपनी रबी फसल जैसे चना, सरसों, मसूर और गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचना चाहते हैं वो अपना पंजीकरण ई उपार्जन पोर्टल पर जाकर कर खुद से सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 फरवरी से 27 फरवरी 2023 तक चलेगी। फसल की खरीद 25 मार्च से शुरू हो जाएगी और 25 मई 2023 तक चलेगी।
एमपी ई उपार्जन पोर्टल का उद्देश्य
एमपी ई उपार्जन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल खरीद-बिक्री में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना है। ऑनलाइन पोर्टल न होने की वजह से किसानों को मंडी में अपनी फसल को किसी भी दाम में बेचकर निकलना पड़ता था, जिससे उन्हें अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता था और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था।
मगर, E Uparjan के आने से इस प्रक्रिया में काफी पारदर्शिता आयी है, क्यूंकि अब किसान स्वयं ही अपना MP E Uparjan Portal पर पंजीकरण करवा सकते हैं और अपनी उगाई हुई फसल को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं।
MP E Uparjan: लाभ एवं विशेषताएं
- ई उपार्जन पोर्टल से मध्य प्रदेश के किसान घर बैठे ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते हैं।
- अब किसान MSP पर गेहूं बेचने के लिए दिन और तारीख का चुनाव कर सकेंगे।
- MP E Uparjan पोर्टल के आने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही फसलों को ख़रीदा जायेगा।
- इससे कृषि उपज मंडी के कार्यकलापों में पारदर्शिता आएगी।
मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
- किसान की समग्र आईडी
- किसान को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- खसरा-खतौनी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
एमपी ई उपार्जन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया (MP E Uparjan Online Registration)
एमपी ई-उपार्जन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किसान आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से कर सकते हैं। यहाँ पर हम ऑनलाइन पोर्टल की मदद से पंजीकरण प्रक्रिया को दिखा रहे है।
- आवेदक किसान सबसे पहले एमपी ई उपार्जन ऑफिशियल वेबसाइट (mpeuparjan.nic.in) पर जाएँ।
- वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद “खरीफ 2022-23” के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ पर “किसान पंजीयन/आवेदन सर्च” के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने किसान से जुड़ी जानकारी दर्ज करने के लिए एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अपने जिले का चुनाव करें, मोबाइल नंबर/किसान कोड/समग्र नंबर भरे और कैप्चा कोड दर्ज करके “नया” के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से जुड़ी जानकरियां दर्ज करनी है। फिर OTP वेरीफाई करके “सुरक्षित करे” के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके समक्ष भूमि सम्बंधित जानकारी दर्ज करने के लिए एक पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको फसल लाने की तिथि, राजस्व-ग्राम, पटवारी हल्का, खसरा-खतौनी नंबर देना है और “Submit” के बटन पर क्लिक करना है।
- अंत में एक पेज ओपन होगा जिसमे आपकी आवेदन संख्या और पावती संख्या का विवरण मिलेगा। इसे PRINT कर लें, क्यूंकि इसी पावती संख्या से आप फसल को मंडी में बेच सकेंगे।
MP E Uparjan Status: मोबाइल नंबर से किसान पंजीयन देखें 2022-23
- सबसे पहले किसान एमपी ई उपार्जन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद “खरीफ 2022-23” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पर “किसान पंजीयन/आवेदन सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पॉपअप विंडो खुलेगा, इसमें अपना जिला, किसान कोड/मोबाइल न./समग्र नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “किसान सर्च करे” के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके सामने किसान पंजीयन से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी।