WhatsApp Channel Join Now

SBI बैंक में ऑनलाइन FD कैसे करें? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

SBI Me FD Kaise Kare: क्या आप SBI में अपना FD कराना चाहते हैं, मगर यह नहीं जानते की यह कैसे किया जाये? आपके लिए अच्छी खबर है, इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे कि कैसे आप घर बैठे ही SBI बैंक में अपना ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं।

sbi me online fd kaise kare

SBI के ग्राहकों को अब फिक्स्ड डिपाजिट करवाने के लिए ब्रांच में भागदौड़ की ज़रूरत नहीं है, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने खाताधारकों को ऑनलाइन एफडी (Online FD) करने की सुविधा प्रदान करती है। यदि आपके पास एसबीआई नेट बैंकिंग आईडी उपलब्ध है तो आप कुछ ही मिनटों में अपना ऑनलाइन FD अकाउंट खोल सकते हैं।

चलिए SBI में FD कैसे करें इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

SBI Fixed Deposit Overview

आर्टिकल का नामSBI Me FD Kaise Kare
बैंक का नामभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
स्कीमफिक्स्ड डिपॉजिट
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.onlinesbi.sbi

एसबीआई में उपलब्ध एफडी ब्याज दर क्या है?

एसबीआई एफडी में निवेश करने से पहले आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे की SBI बैंक में FD पर ब्याज दर (interest Rate) क्या है, क्यूंकि इसी के आधार पर पता चलता है की Maturity के समय आपको कितना पैसा मिलेगा।

भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD कर सकते हैं। SBI एफडी की ब्याज दरें 3% से लेकर 7.5% तक जाती है। यदि आप सीनियर सिटीजन है तो आपको सामान्य नागरिक से थोड़ा ज़्यादा ब्याज दिया जाता है।

ये है भारतीय स्टेट बैंक एफडी ब्याज दरें 2023:

अवधिसामान्य नागरिक (ब्याज दरें: प्रति वर्ष)वरिष्ठ नागरिक (ब्याज दरें: प्रति वर्ष)
7 दिन से 45 दिन तक3.00%3.50%
46 दिन से 179 दिन तक4.50%5.00%
180 दिन से 210 दिन तक5.25%5.75%
211 दिन से 1 वर्ष से कम5.75%6.25%
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम6.80%7.30%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम7.00%7.50%
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम6.50%7.00%
5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक6.50%7.50%
400 दिन (विशेष योजना: “अमृत कलश”)7.10%7.60%

SBI FD में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

SBI में नया FD account खुलवाने के लिए कम से कम 1000 रुपये जमा करने होंगे। मगर अधिकतम पैसा जमा करने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

Also Read: SBI Bank Balance Check: एसबीआई का बैलेंस कैसे चेक करें

यदि आप टैक्स सेविंग करना चाहते हैं तो e-TDR / e-STDR under Income Tax Saving Scheme का चुनाव करें, इस विकल्प के द्वारा आप एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं।

SBI FD खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

SBI में FD खाता खोलने के लिए आपके पास कुछ ज़रूरी दस्तावेज होने ज़रूरी है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • फोटो पहचान प्रमाण
  • आवेदक का पता प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक
  • सक्रिय ऑनलाइन बैंकिंग आईडी
  • बैंक से लिंक मोबाइल नंबर

एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट के लाभ और विशेषताएँ

  • SBI FD न्यूनतम 1000 रुपए के निवेश पर खोली जा सकती है।
  • फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की अधिकतम सीमा कोई नहीं है, आप जितना चाहिए उतना पैसा जमा कर सकते हैं।
  • आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD कर सकते हैं।
  • यदि वरिष्ठ नागरिक 10,000 रूपए से ज़्यादा की एफडी करवाते हैं तो उन्हें 0.50% का अतिरिक्त ब्याज दर दिया जाता है।
  • आप अपनी एफडी के साथ नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं।
  • जमा की गयी राशि पर ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा उपलब्ध है।
  • ऑनलाइन एफडी कराने पर पेपरवर्क से छुटकारा मिलेगा।
  • SBI में FD कराने पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

SBI में ऑनलाइन FD कैसे करें?

SBI में ऑनलाइन एफडी करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है, आपको बस नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। (यहां क्लिक करें: www.onlinesbi.sbi)
  • पर्सनल बैंकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करके वेबसाइट में लॉगिन करें।

sbi login

  • इसके बाद मेनू में ‘Deposit and Investment’ के ऑप्शन पर क्लिक करें और ‘Deposit’ के ऑप्शन को चुने।

sbi net banking me fd kaise kare

  • नए पेज पर ‘Fixed Deposit (e-TDR / e-STDR)’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Proceed” के बटन पर क्लिक कर दें।

sbi me online fd kaise kare

  • अगले पेज पर उस अकाउंट नंबर को सेलेक्ट करें जिससे पैसा कट कर FD Account में जमा होगा।
  • इसके बाद FD में जितना अमाउंट जमा करना है उसे निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें।
  • यदि आप आप सीनियर सिटीजन हैं नीचे दिए गए बॉक्स पर टिक मार्क करें अन्यथा उसे खाली छोड़ दें।

sbi me fd kaise kare

  • फिर STDR और TDR में से किसी एक विकल्प को चुनें। यदि ब्याज सीधे मेच्योरिटी डेट पर चाहिए तो STDR और अगर ब्याज का भुगतान नियमित अंतराल पर चाहिए तो TDR को चुनें।
  • इसके बाद एफडी की टेन्योर पीरियड का चुनाव करें। (आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं)
  • फिर उसके नीचे “Repay Principal and Interest” को सेलेक्ट करें। (इस ऑप्शन को चुनने से मेच्योरिटी डेट पर एफडी का पूरा पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जायेगा।)
  • अंत में “Terms and Conditions” के बॉक्स पर टिक मार्क करें और “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें।

sbi me online fd kaise kare

  • इस तरह आपका SBI बैंक में ऑनलाइन FD खुल जाएगा।

क्या FD मैच्योरिटी से पहले बंद कर सकते हैं?

जी हाँ, SBI आपको मैच्योरिटी से पहले FD अकाउंट बंद करने की सुविधा प्रदान करता है, जिसके द्वारा आप समय से पहले अपनी एफडी तुड़वा सकते हैं। हालांकि, समय से पहले FD अकाउंट बंद करने पर निवेश की गयी राशि पर जुर्माना लगाया जाता है। यदि आपने 5 लाख रूपए से कम की FD करवाई है तो उस अमाउंट पर 0.50% का जुर्माना देना पड़ेगा।

अगर FD में जमा की गयी रकम 5 लाख से अधिक है तो इस रकम पर 1% का जुर्माना लगाया जाएगा।


Also Read: