UP Ganna Payment 2023 – उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कैसे देखें

UP Ganna Payment Kaise Dekhe: हमारे देश में सबसे ज़्यादा गन्ना उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। राज्य में करीब 2.27 मिलियन हेक्टेयर जमीन पर गन्ने का उत्पादन किया जाता है। मगर, राज्य के किसानों को गन्ना भुगतान समय से नहीं हो पाना बड़ी समस्या है।

इस समस्या के निपटारे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों पर गन्ना किसानों को फसल बेचने के 14 दिन के भीतर पूर्ण भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है।

यूपी गन्ना पेमेंट की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ.प्र. द्वारा एक ऑनलाइन गन्ना पोर्टल (caneup.in) को लांच किया गया है। जिसकी मदद लेकर किसान उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको यूपी गन्ना भुगतान 2023 कैसे देखें उसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 2023

up ganna bhugtan

हाल ही में यूपी गन्ना किसानों के पिछले बकाया का भुगतान करने तथा गन्ने की फसल का MSP बढ़ाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की है। इस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने के कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही गन्ना किसान और चीनी मिलों के बीच गन्ना भुगतान की पारदर्शिता बरक़रार रखने के लिए caneup.in आधिकारिक पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से गन्ना पेराई, उत्पादन, गन्ना पर्ची, चीनी मिल इत्यादि के बारे में लेखा जोखा रखा जाता है। इस पोर्टल के आ जाने से गन्ना किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी में काफी कमी आने की संभावना है।

अगर आपने गन्ना को विभाग की वेबसाइट caneup.in के द्वारा सरकारी मंडी में बेचा है तो आप इस वेबसाइट के माध्यम से यूपी गन्ना भुगतान की स्थिति (UP Ganna Payment Status 2023) को देख सकते हैं।

Also Read: UP Ganna Parchi Calendar 2023: यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें

यदि आप इस वर्ष 2023-24 में अपने गन्ने की फसल को सरकारी मंडी में बेचना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इस साल गन्ने के भुगतान में देरी नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की फसल की खरीदी MSP पर शुरू कर दी है, यदि आपको अपनी गन्ने की फसल को प्रदेश सरकार को बेचना है तो आप caneup.in पर जाकर फसल की बिक्री कर सकते हैं।

यूपी के ऐसे किसान जो सरकार द्वारा निर्धारित चीनी मिलों में अपनी फसल को बेचते हैं और अब अपनी गन्ना पेमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं, वो चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UP Ganna Payment Status 2023 चेक कर सकते है।

UP Ganna Payment महत्वपूर्ण तथ्य

  • उत्तर प्रदेश में करीब 50 लाख गन्ना किसान पंजीकृत है, जिसमें से 33 लाख किसान गन्ने की फसल का उत्पादन करते हैं।
  • यूपी चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत लगभग 168 सहकारी गन्ना विकास समिति और 120 चीनी मिल शामिल है।
  • सहकारी गन्ना विकास समितियों को उनके क्षेत्र में आने वाले गन्ना किसानों को कीटनाशक, कृषि निवेश उर्वरक और मशीनरी उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी है।
  • Cane UP आधिकारिक पोर्टल के आने से किसानों को गन्ना भुगतान, गन्ना पर्ची, गन्ना कैलेंडर इत्यादि के बारे में जानकारी पारदर्शी तरीके से मिल पाएगी।
  • चीनी मिलों के द्वारा गन्ना किसानों की पेमेंट सीधे उनके बैंक खाते में की जाएगी। जिससे बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और कालाबाज़ारी पर रोक लगेगी।
  • सरकारी और निजी मिलों से किसानों को लगभग 12,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश के 119 शुगर मिलो में करीब 127 लाख टन चीनी उत्पादन हेतु 1119 लाख टन गन्ने का इस्तेमाल होता है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य को 25 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की गई है, इस तरह गन्ने का भाव 2023 के सत्र में 350 रूपए प्रति क्विंटल हो गया है।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान कैसे देखें (UP Ganna Bhugtan 2023 Kaise Dekhe)

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के द्वारा चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपके स्क्रीन पर caneup.in का होमपेज खुलकर आएगा।
  • होमपेज पर ‘किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें’ के सेक्शन पर जाएँ और “आंकड़े देखें” के बटन पर क्लिक करें।

UP Ganna Payment

  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ ‘डाटा देखने के लिए कैप्चा डाले’ वाले बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करें फिर “View” के बटन पर क्लिक कर दें।

Uttar Pradesh Ganna bhugtan

  • इसके बाद नए पेज पर अपना जिला, चीनी मिल, गांव और उत्पादक के नाम का चयन करें। फिर “View” के बटन पर क्लिक कर दें।

up ganna bhugtan kaise dekhe

  • आपके सामने गन्ना भुगतान स्टेटस से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान से संबंधित कुछ प्रश्न

Q. उत्तर प्रदेश में गन्ना का भाव क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत में 25 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की गई है, इस तरह गन्ने का भाव 2023 के सत्र में 350 रूपए प्रति क्विंटल हो गया है।

Q. उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in है।

Q. उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans. गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए यूपी गन्ना विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है जो कि ये है: 1800-121-3203


Related Articles: