UP Kisan Karj Mafi List 2023: यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करें

up kisan karj mafi list kaise dekhe

UP Kisan Karj Mafi List: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में रहने वाले किसानों के ऋण माफी के लिए एक योजना बनाई है, जिसे किसान कर्ज माफी योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत ऐसे अन्नदाता किसान जिनपर 1 लाख रुपए तक कर्ज है, उनका कर्ज यूपी सरकार के द्वारा माफ़ किया जायेगा। इस कल्याणकारी योजना के ज़रिये राज्य के बहुत से छोटे और सीमांत किसानों को फायदा पहुंचेगा।

कर्ज माफ़ी के लिए किसानों को यूपी सरकार की वेबसाइट पर अपना आवेदन करना पड़ता है, उसके बाद उन्हें कर्ज माफ़ी का लाभ मिलता है।

ऐसे में जिन किसानों ने कृषि ऋण मोचन योजना के तहत अपना आवेदन दिया था, वो अब कर्ज माफी लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको बताने जा रहें है कि यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें। आईये, पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

UP Kisan Karj Mafi List: संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों का कर्ज माफ करना
आधिकारिक वेबसाइटupkisankarjrahat.upsdc.gov.in
होमपेजयहाँ क्लिक करें

किसान कर्ज माफ़ी योजना क्या है?

हमारे देश में बहुत से लोग खेती से अपना जीवन यापन करते हैं। इनमें से अधिकांश किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपनी पूंजी लगाकर खेती कर सकें। ऐसे में विवश होकर वो बैंकों से लोन लेते हैं, हालांकि इनमें से कई किसान अपना लोन नहीं चुका पाते हैं। इन छोटे और सीमांत किसानों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल की है और किसान कर्ज माफी योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत यूपी सरकार राज्य में रहने वाले छोटे और सीमांत किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी। इस योजना के जरिए करीब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. जिन किसानों के पास 5 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि है और उस पर बैंक का कर्ज है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में रहने वाले ऐसे किसान जिन्होंने 25 मार्च 2016 से पहले खेती के लिए बैंक से कर्ज लिया था, उन सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में UP Kisan Karj Mafi List 2023 जारी की है, जिसे आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस लिस्ट में जिन किसानों का नाम होगा उनका 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

किन किसानों का कर्ज माफ होगा?

यूपी के ऐसे किसान जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत लोन लिया है, उनका कर्ज माफ कर दिया जायेगा।

जिन किसानों का नाम ऋण मोचन सूची/किसान कर्ज माफी लिस्ट में होगा, उन सबका 1 लाख रुपए तक लोन राज्य सरकार माफ करेगी।

जिन किसानों के ऊपर 1 रुपए से ज्यादा का कर्ज बकाया है, उनका कर्ज माफ़ नहीं किया जायेगा।

यदि आपने कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन किया था, मगर आपका नाम Kisan Karj Rahat List में नहीं आया है, तब आपको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

इस योजना का लाभ सिर्फ वही किसान उठा पाएंगे जिनका नाम UP Kisan Karj Mafi List में होगा।

यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लाभ

  • किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानो का ऋण माफ किया जायेगा।
  • करीब 86 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।
  • सभी किसानों का 1 लाख रूपए तक ऋण माफ़ किया जायेगा।
  • जिन किसानों के पास 5 एकड़ तक की जमीन है, उन सबका कर्ज माफ़ होगा।
  • यूपी के सभी छोटे और सीमांत किसान जिन्होंने जिला सहकारी बैंक से लोन लिया है, उनका लोन माफ़ किया जायेगा।
  • सभी योग्य किसानों का नाम यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में जारी किया जायेगा।
  • ऑनलाइन वेबसाइट के ज़रिये कर्ज माफ़ी सूची आसनी से देख सकते हैं।

यूपी किसान कर्ज माफी योजना की पात्रता

  • किसान उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान ने उत्तर प्रदेश के किसी बैंक से खेती के लिए लोन लिया हो।
  • ऐसे किसान जिनका प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल का नुकसान हुआ है।
  • जिन किसानों ने पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने के लिए कर्ज लिया है, वे इस योजना के पात्र होंगे।

जरूरी दस्तावेज

यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 कैसे देखें?

चलिए उत्तर प्रदेश में किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करते हैं, उसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

  • सबसे पहले यूपी किसान कर्ज राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  • होमपेज के मेन्यू में ‘ऋण मोचन की स्थिति देखें’ के विकल्प पर क्लिक करें।

up kisan karj mafi yojana

  • नए पेज पर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी। जैसे कि बैंक का नाम, जिला का नाम, बैंक का ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या और मोबाइल नंबर।

up kisan karj mafi list

  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ‘सबमिट करें’ के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने UP Kisan Karj Mafi List खुलकर आ जायेगा।
  • इस प्रकार आप किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2023 में अपना नाम देख सकते हैं।

FAQ: किसान कर्ज माफी लिस्ट से जुड़े सवाल

Q. किसान कर्ज माफी लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश में किसान कर्ज माफी लिस्ट को चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in है।

Q. उत्तर प्रदेश में किसानों का कितने रुपये का कर्ज माफ किया जायेगा?
Ans. किसान कर्ज माफी योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी।

Q. किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans. यदि आपको किसान कर्ज माफ़ी से जुड़े कोई सवाल है तो आप किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर : 0522-2235892 , 0522-2235855


ये भी पढ़े: