UP Ration Card Download: क्या आप अपना उत्तर प्रदेश राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, मगर यह नहीं जानते कि कैसे इसे डाउनलोड किया जाये? तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यूपी राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करते है उसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
राशन कार्ड एक प्रकार का सरकारी दस्तावेज होता है जिसे राज्य सरकारों द्वारा गरीब परिवारों के लिए जारी किया जाता है। इसके माध्यम से भारत में रहने वाले गरीब परिवारों को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है।
यदि आपका राशन कार्ड कहीं गुम हो जाये या फिर कट-फट जाये तो आपको राशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिना राशन कार्ड के उचित मूल्य दुकान का दुकानदार आपको राशन देने से मना कर सकता है। अगर आप डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए खाद्य एवं रसद विभाग में आवेदन भी करते हैं तो इसे बनकर आने में काफी समय लगता है। तो इस परिस्थिति में क्या किया जाए?
राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सकारात्मक पहल की है। प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है जिसकी मदद लेकर आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, यूपी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं और राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अब उत्तर प्रदेश के सभी पात्र नागरिक जो सरकारी राशन का लाभ लेते हैं वो FCS UP पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ज़रिये अपना UP Ration Card Download कर सकते हैं।
Also Read: UP Ration Card List 2023: यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें
चलिए यूपी राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और पूरी प्रक्रिया को जानें।
यूपी राशन कार्ड का संक्षिप्त विवरण
आर्टिकल का नाम | UP Ration Card Download |
संबंधित राज्य | उत्तर प्रदेश |
विभाग | खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | प्रदेश के सभी नागरिक |
लाभ | रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
होमपेज | यहाँ क्लिक करें |
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें
चलिए देखते हैं उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की प्रति (UP E-Ration Card) को डाउनलोड कैसे किया जाता है:
- सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in को ओपन करें।
- आपके सामने वेबसाइट FCS UP का होमपेज खुलकर आएगा।
- अब वेबसाइट के दाईं तरफ मौजूद ‘महत्वपूर्ण लिंक’ के सेक्शन पर जाएँ और “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजे” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके सामने 2 विकल्प दिखेंगे: “राशन कार्ड संख्या से” और “राशन कार्ड अन्य विवरण से” जो भी विकल्प सुविधाजनक लगे उसका चयन करें।
- यदि आप ‘राशन कार्ड संख्या से’ के विकल्प का चयन करते हैं, तो उसमें अपना 12 अंकों का राशन कार्ड संख्या डालें और कैप्चा कोड भरकर “खोजे” के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके सामने राशन कार्ड का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा। (उदाहरण के लिए: राशन कार्ड विवरण संख्या, परिवार का विवरण, राशन कार्ड से हटाई गई यूनिट और पिछले 2 माह का विवरण।)
- इस डिजिटल राशन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए दाईं तरफ मौजूद “Print” के बटन पर क्लिक करें।
- तो कुछ इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Aapurti मोबाइल ऐप को कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर प्रदेश नागरिक अब ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा अपने मोबाइल से ही राशन कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको खाद्य Aapurti मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस मोबाइल ऐप की माध्यम से आप आसानी से यूपी राशन कार्ड डाउनलोड तथा प्रिंट कर सकते हैं।
- आपूर्ति ऐप डाउनलोड करने हेतु गूगल प्ले स्टोर में जाएं।
- सर्च बार में “Aapurti” लिखकर सर्च करें। (डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें)
- आपके मोबाइल स्क्रीन पर बहुत सारे apps दिखाई देंगे, Aapurti के ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद इंस्टॉल पर टैप करें, आपके मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
- अब आप इस ऐप की मदद से FCS UP की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।