Bihar Ration Card List: यदि आप बिहार के निवासी है और राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी कर दी गयी है। यदि आपने भी राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है तो इस लिस्ट को जरूर चेक करें। आप बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
बिहार सरकार लाभार्थियों की पात्रता के अनुसार समय-समय पर राशन कार्ड सूची में बदलाव करती रहती है। ताकि अपात्र लोगों को राशन का लाभ न मिल सके। इसलिए, जिन परिवारों के पास पहले से BPL, APL, AAY और PHH राशन कार्ड है, उन्हें भी यह लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।
आईये बिहार राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Overview: Bihar Ration Card List Check 2024
आर्टिकल का नाम | बिहार राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें |
राज्य | बिहार |
विभाग | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार |
लाभार्थी | राज्य के पात्र परिवार |
आधिकारिक वेबसाइट | epds.bihar.gov.in |
ये भी पढ़ें: Aadhaar-Ration card Link: राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें?
How to Check Bihar Ration Card List Online
राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किये जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से गरीबों को रियायती दर पर खाद्य और ईंधन उपलब्ध कराया जाता है। यह सरकार की बहुमुखी योजनाओं में से एक है, जिसके माध्यम से करोड़ो गरीब परिवारों की सहायता की जाती है।
हालांकि, कई बार देखा गया है कि कुछ अपात्र लोग फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं. इसलिए इन सभी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार समय-समय पर राशन कार्डों का सत्यापन करवाती है और नई सूची जारी करती है, ताकि अयोग्य राशन कार्ड धारकों के नाम सूची से हटाए जा सके। साथ ही जिन लोगों ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है उनका नाम राशन कार्ड सूची में जोड़ा जाये।
इस आर्टिकल में हम आपको बिहार राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
बिहार राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?
इच्छुक लोग बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग – बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ पर जाएँ।
- होमपेज के बायीं तरफ आपको RCMS Report का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- अगले पेज पर अपने जिले का चयन करें और Show के बटन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जहाँ पर आपको Rural या Urban में से किसी एक का चुनाव करना होगा।
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं तो Rural पर क्लिक करें, और शहरी क्षेत्र के लिए Urban पर क्लिक करें। (यहाँ पर हम Rural का चयन कर रहे हैं)
- इसके बाद नए पेज पर अपने ब्लॉक का चयन करें।
- ब्लॉक चुनने के बाद, अपनी ग्राम पंचायत का चयन करें।
- फिर अगले पेज पर अपने गांव के नाम पर क्लिक करें।
- आपके सामने उस गांव में मौजूद राशन कार्ड लाभार्थियों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहाँ पर आपको राशन कार्ड नंबर, कार्ड का प्रकार, राशन कार्ड धारक का नाम, पिता का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, FPS Dealer का नाम इत्यादि देखने को मिल जायेगा।
- अगर आप राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो कार्ड धारक के नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
- ऐसा कर ही आपके समक्ष राशन कार्ड का विवरण खुलकर आ जाएगा। आप Print Page के ऊपर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
FAQ: Bihar Ration Card List 2024
Q. बिहार का राशन कार्ड में नाम कैसे चेक करें?
Ans. बिहार में राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आपको ईपीडीएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (https://epds.bihar.gov.in/) पर जाना होगा। होमपेज पर RCMS Report के ऊपर क्लिक करके आप राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं।
Q. बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in/ है। इस वेबसाइट पर जाकर आप राशन कार्ड आवेदन कर सकते हैं, राशन कार्ड सूची देख सकते हैं और राशन कार्ड में संशोधन कर सकते हैं।